अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में 1 आरोपी गिरफ्तारः-
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में थाना चौथ का बरवाड़ा पर दर्ज मुकदमा नंबर 135/2021 धारा 143, 366, 328, 346, 354, 354बी, 376डी आईपीसी में अनुसंधान राकेश राजौरा आरपीएस वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के द्वारा किया जाकर प्रकरण में वाछिंत मुलजिम मुरारी पुत्र रामफूल निवासी मण्डावर थाना बरूनी जिला टोंक के विरूद्ध अपराध धारा 366,354,376 आईपीसी का अपराध प्रमाणित पाये जाने पर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
शांति भंग करने के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तारः-
गणपत सिंह हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने जितेन्द्र पुत्र बद्री निवासी अणतपुरा, मीठालाल पुत्र कजोड़ निवासी पादडा, विजेन्द्र पुत्र रामबाबू निवासी खटीक मोहल्ला खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रामवीर सिंह हैड कांस्टेबल थाना बामनवास ने मनकेश पुत्र महेन्द्र निवासी शफीपुरा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मीठालाल हैड कांस्टेबल थाना बामनवास ने विक्रम उर्फ विक्की पुत्र हरकेश निवासी खेडली थाना बामनवास, विनोद पुत्र गिर्राज निवासी पिपलाई को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हुकम सिंह हैड कांस्टेबल थाना बाटोदा ने दीपक पुत्र रुपचन्द निवासी टिगरिया को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ध्वनि प्रदूषण करने का 1 आरोपी गिरफ्तार:-
ममता हैड कांस्टेबल थाना बाटौदा ने लोकेश पुत्र सीताराम निवासी बाटोदा को सार्वजनिक स्थान बाटोदा में तेज आवाज में लाउडस्पीकर से गाने बजाते हुए जा रहा था। जिस पर आरोपी से ध्वनि प्रदूषक उपकरण जब्त कर गिरफ्तार किया गया व थाना बाटोदा पर मुकदमा नंबर 68/2021 धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया