Thursday , 23 July 2026
Breaking News

सोमवार को 11884 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

जिले में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में चिकित्सा विभाग प्रतिबद्ध है। जिले में आज सोमवार को 11884 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं मंगलवार को 16000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 45 प्लस व 60 प्लस वालों को दूसरी डोज लगाने पर विशेष फोकस रहेगा। जिला प्रजनन एवं शिशु एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर हर उम्र के लोगों में उत्साह है। जिले में विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोेगों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि सभी लोग जिन्हें प्रथम डोज लग चुकी है वो दूसरी डोज भी आवश्यक रूप से निर्धारित समय पर लगवाएं। ताकि जिले के सभी लोग पूर्ण टीकाकृत हो सकें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों व उनके अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों व गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।

11884 people got vaccinated on Monday in sawai madhopur

इन संस्थानों पर लगाए जाएंगे टीके:- मंगलवार को जिले में जिला अस्पताल सवाई माधोपुर व जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड में झूलेलाल मंदिर, विनोबा बस्ती, नीम चौकी आंगनवाडी 17 फर्स्ट में टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही उप जिला अस्पताल गंगापुरसिटी, यूपीएचसी बजरिया, मानटाउन, हिंगोटिया, अमरगढ चौकी, सीएचसी एवं पीएचसी भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, इसरदा, कुंडेरा, कुश्तला, लोरवाडा, मखोली, श्यामपुरा, सेलू, शिवाड, सूरवाल, बहरांवडा कलां, बहरांवडा खुर्द, बालेर, खण्डार, लहसोडा, फलौदी, रवांजना चौड़, अमरगढ चौकी, खंडीप, मीना बडौदा, पिलोदा, तलावडा, उदेई खुर्द, वजीरपुर, भाडौती, बौंली, खिरनी, मकसूदनपुरा, मलारना चौड़, मलारना डूंगर, मलारना स्टेशन, मित्रपुरा, पीपलदा, शेषा, बामनवास, बरनाला, बाटोदा, गुर्जर बडौदा, जाहिरा, लिवाली, मीना कोलता, नारौली चौड़, पिपलाई, शफीपुरा, सुकार के चिकित्सा संस्थानों व इनके अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों व गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !