Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जन घोषणा पत्र, मुख्यमंत्री की बजट घोषणाएं, मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं, सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विभिन्न प्रोजेक्ट और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी गुड गवर्नेंस और जवाबदेह प्रशासन को धरातल पर शत-प्रतिशत लागू करें। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की जिले से संबंधित बजट घोषणाओं के संबंध में विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मिनी फूड पार्क के लिए जमीन आवंटन की कार्रवाई, राजकीय महाविद्यालय बौंली में वाणिज्य संकाय शुरू करने, मलारना डूंगर में बिजली निगम का सहायक अभियंता कार्यालय खोले जाने, चंबल घड़ियाल अभयारण्य में पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य करवाने, बामनवास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाने की बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसी प्रकार खंडार, बौंली, चौथ का बरवाड़ा और मलारना डूंगर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, भैंरू दरवाजा से राजबाग तक सड़क विकास तथा सौंदयीकरण की डीपीआर बनाने, जल जीवन मिशन में ईसरदा बांध से पेयजल येाजना की प्रगति, बजट में स्वीकृत सड़कों के कार्य के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार सवाई माधोपुर शहर तिराहे से रामद्वारा तक बाईपास निर्माण की घोषणा के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

Collector gave instructions to expedite the works after reviewing the progress of budget announcements

मित्रपुरा में तहसील कार्यालय का संचालन, चमत्कार मंदिर को धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने, सिंचाई विभाग की बजट घोषणाएं तथा जिला चिकित्सालय संबंधी घोषणा के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियांविति के संबंध में उनके स्तर पर किए जाने वाले कार्य, जमीन आवंटन, एस्टीमेट निर्माण, प्रपोजल आदि की सभी तैयारियां कर समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड के कारण कार्यों की प्रगति में कुछ शिथिलता आ गई थी, अब बजट घोषणाओं की क्रियांविति को प्राथमिकता में रखते हुए विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बजट घोषणाओं की क्रियांविति के संबंध में एमआईएस पर दर्ज वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, एसई पीएचईडी सीताराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीडीईओ रामकेश मीना, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, कृषि सहायक निदेशक चंद्रप्रकाश बडाया और कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !