रवांजना डूंगर थाने में गत सोमवार को बलात्कार कर हत्या करने का मामला सामने आया था। मिली जानकारी के अनुसार राजाराम पुत्र भैरुलाल निवासी गड्डी थाना रवांजना डूंगर द्वारा पुलिस थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर पर उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने व बलात्कार कर उसकी हत्य़ा करने के संबंध में 13 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज करवाया गया था। प्रकरण का अनुसंधान वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर द्वारा किया जा रहा है। घटना के संबन्ध में गुर्जर समुदाय द्वारा आज मंगलवार को अपनी मांगें पुलिस प्रशासन के सामने रखी। जिस पर पंचायतानामा की कार्यवाही कर मृतका का आज मेडिकल बोर्ड गठित करवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी हतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

जिस पर निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में बहला फुसलाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी रघुवीर मीना पुत्र बंशीलाल मीना निवासी सेवती कलां थाना रवाांजना डूंगर से तफतीश कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया