अन्तर्राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी एसोसिएसन ने सवाई माधोपुर के सीनियर फीजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर गणपत लाल वर्मा को ग्लोबल एसोसिएसन फॉर फिजियोथेरेपी का राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर यशपाल राजपुरोहित ने बताया कि एसोसिएसन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बेंगलोर के डॉक्टर उमाशंकर मोहंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली ऐम्स के प्रभातरंजन, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नवनीतकृषन वेस्ट ज़ोन के संयुक्त सचिव डॉक्टर यशपालराज पुरोहित ने डॉक्टर गणपत लाल को सवाई माधोपुर में फिजियोथेरेपी चिकित्सा के प्रचार-प्रसार एवं उनकी सेवाओं को देखते हुए ग्लोबल एसोसिएसन फॉर फिजियोथेरेपी का राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया हे।

इनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा । डॉ. गणपत को कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर राजस्थान के कई सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट साथियों ने कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया