Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्वेता गुप्ता ने बैंक एवं बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्तागणों की ली बैठक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में ऑनलाइन/ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले और प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत लोक सफाई और स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल और औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में अश्वनी विज अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार बैंक एवं बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्तागण के साथ एक मीटिंग का आयोजन श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अद्योहस्ताक्षरकर्ता के अवकाशागार में किया गया।

Shweta Gupta held a meeting of panel advocates of banks and insurance companies

उपस्थित पैनल अधिवक्तागण को बैंक, बीमा और वित्तीय संस्थाओं के लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु व्यक्तिगत सर्वें किए जाने, लंबित प्रकरणों की सूची संबंधित संस्थाओं से प्राप्त कर प्रकरणों में समझाईश के प्रयास किए जाने तथा लोक अदालत के दिन लंबित न्यायिक प्रकरणों एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण के दौरान आपसी समझाईश हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने हेतु निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अधिवक्तागण राधामोहन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, गिर्राजमल शर्मा, मुकेश बंसल, बलराम गोयल और बृजेन्द्र विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !