Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर एवं गुणवत्ता के साथ करें निराकरण : एडीएम

संपर्क पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने और पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के लिए अति जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ समय पर निस्तारण करें तथा अधिकारी स्वयं इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा प्रकरणों को नहीं देखे जाने पर निर्धारित समय बाद प्रकरण अगले लेवल पर एस्केलेट हो जाता हैं। इसे गंभीरता से लिया जाता है। अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को देखे तथा समय पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संबंध में कागज में लाभ देना बता दिया एवं मौके पर लाभ नहीं दिए जाना मिला तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होने निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि परिवादी की संतुष्टी दर बढ़ सके। बैठक में एडीएम ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक डीओआईटी ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 379 प्रकरण पोर्टल पर लंबित है।

Resolve the cases registered on the Sampark portal on time and with quality ADM

इसी प्रकार जेवीवीएनएल के 103, पंचायत राज के 392, पीडब्लूडी के 33, ग्रामीण विकास के 109, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के 85 और महिला एवं बाल विकास के 82 सहित कुल 1789 प्रकरण पोर्टल पर लंबित हैं। इसी प्रकार बिना कार्रवाई उपरी लेवल पर एस्केलेट होने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 1 अप्रैल से 31 मई तक के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम हेल्पलाइन और संपर्क पोर्टल का नियमित लॉगइन करने तथा निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीपीओ बाबूलाल बैरवा, संयुक्त निदेशक डीओआईटी लक्ष्मीकांत तंवर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक, एसई जेवीवीएनएल, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा और मंजू जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !