शांति भंग करने के आरोप में 11 आरोपी गिरफ्तारः-
जीतेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने दिलीप पुत्र बाबूलाल निवासी मीना बडौदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार ममता हैड कांस्टेबल थाना बाटोदा ने बनवारी मीना पुत्र जगदीश प्रसाद मीना निवासी भावड को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार मोहन सिह सहायक उपनिरीक्षक थाना बहरावण्डा कलां ने बाबूलाल पुत्र रेखाराम निवासी चित्तोला को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रामकिशन सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने मुरली पुत्र बृजमोहन निवासी रामडी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार साबिर खाॅन सहायक उपनिरीक्षक थाना सूरवाल ने सोनु पुत्र आशाराम मीना निवासी सूरवाल, रमेश पुत्र गोपाल लाल मीना निवासी भगवतगढ़ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार राजेश सिह सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास ने मनोज पुत्र जसवंत निवासी बामनवास पट्टीकलां, विजयसिंह पुत्र रामसहाय निवासी बामनवास पट्टीकलां, जीतराम पुत्र रमेशचन्द निवासी बामनवास पट्टी खुर्द को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रामसहाय सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने नरेन्द्र पुत्र सीताराम निवासी बम्बोरी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार वीरेन्द्र सिह सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने विष्ण साहु पुत्र विमल साहु निवासी मनिहारी मोहल्ला शहर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया