Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिला स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक अतिरिक्त जला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। बैठक में समिति के समक्ष दर्ज 19 प्रकरणों पर विचार कर 4 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा शेष प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जवाब प्रस्तुत करने के दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त कलेक्टर ने डॉ. सियाराम मीना के प्रकरण में शुद्धि पत्र जारी कर ले आउट प्लान संबंधी गलती को दुरस्त करने के संबंध में नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार हीरालाल बैरवा निवासी भगवतगढ़ के प्रकरण में तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा ने बताया कि हीरालाल को कब्जा संभलवाने के बाद अतिक्रमियों द्वारा दुबारा अतिक्रमण कर लिया गया, ऐसे में इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एडीएम ने एक बार फिर से कब्जा दिलवाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। बाल वाहिनी के स्थान पर निजी वाहन संचालन की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रामजीलाल वर्मा एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के परिवाद पर अतिरिक्त कलेक्टर ने एमडी सीसीबी को नोटिस देने तथा सात दिवस में प्रकरणों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।

Instructions given to the concerned officers to take timely action

किशनपुरा के महेश बैरवा के बैंक द्वारा एफडी के स्थान पर म्यूचअल फंड में राशि जमा करने संबंधी शिकायत पर संबंधित बैंक से रिकार्ड मंगवाने के निर्देश दिए। वजीरपुर उपखंड के श्यारोली के ओमप्रकाश व अन्य के प्रकरण में संबंधित का गैर खातेदारी नामांतकरण खुलने की जानकारी के बाद प्रकरण को ड्रॉप किया गया। इसी प्रकार दामोदर लाल निवासी मीना बडोदा के प्रकरण में अतिक्रमण हटवाने के संबंध में तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाबूलाल बैरवा टोडरा के प्रकरण में कृषि कनेक्शन में अनियमित बिजली बिल की शिकायत पर बिल में संशोधन किए जाने पर प्रकरण निस्तारित किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों में संबंधित पक्ष एवं विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाकर प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर आने वाले प्रकरण एवं परिवादों का समय पर समाधान करें, जिससे आमजन को छोटी छोटी शिकायतों एवं स्थानीय स्तर से संबंधित परिवादों के लिए जिला स्तर या सतर्कता समिति तक नहीं आना पडे।
बैठक में उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक राकेश राजौरा, सीडीईओ रामकेश मीना, एसई पीडब्लूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी संबंधित उपखंड पर वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !