Sunday , 7 June 2026
Breaking News

खंडार थाना पुलिस ने वांछित बजरी माफिया को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने शनिवार को मुखिबर की सुचना पर उक्त प्रकरण में वांछित बजरी माफिया को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिहं द्वारा जिला में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के सुपरविजन में एवं  वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण राकेश राजौरा के निर्देशन में गत रविवार को थानाधिकारी थाना खंडार भगवानलाल पुलिस निरीक्षक ने मय जाप्ता के अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाना खंडार पर प्रकरण सं0 187/2021 धारा 379,120बी ता0हि0 व 4/21एमएमडीआर एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान राजबब्बर सिंह एएसआई थाना खण्डार द्वारा  किया  गया । जिसमे दोराने अनुसंधान शनिवार को मुखिबर  की इत्तला पर उक्त प्रकरण में वांछित बजरी माफिया शंभूदयाल पुत्र बजरंगलाल निवासी मेई खुर्द थाना खण्डार को गिरफ्तार किया गया ।

Khandar police arrested the wanted gravel mafia in khandar sawai madhopur

अभियुक्त शंभू गुर्जर के विरूद्ध पूर्व में भी थाना हाजा पर  मुकदमा नंबर 133/12 धारा 147,332,353 आईपीसी,  मुकदमा नंबर 183/17 धारा 143,341,323,336,353,427,435 आईपीसी,  मकदमा नंबर 140/2018 धारा143,353,379 आईपीसी, मुकदमा नंबर 249/2018 धारा 147,149,353,379 आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर चालान न्यायालय में पेश किया गया । अभियुक्त से अन्य आरोपीगनो की पतारसी हेतु न्यायालय में पेश कर 2 दिन रिमाण्ड पर लिया गया है। अभियुक्त से तफ्तीश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !