कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए आज सोमवार शाम को अचानक शुरू हुई बारिश कुछ राहत लेकर आई। दिनभर तेज धूप और तेज उमस व गर्मी के बाद शाम को अचानक बादल घिर आए। हालांकि बादलों को देखकर बारिश के आसार तो नहीं लग रहे थे। लेकिन अचानक बारिश शुरू हो गई।

थोड़ी देर के लिए तेज बौछारे भी आई। जिसमें बच्चों ने भीगने का आनन्द भी लिया। शाम को करीब आधा घन्टे तक हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया