Sunday , 8 March 2026
Breaking News

महिला सशक्तिकरण पर पैरालीगल वाॅलन्टियर्स की वर्चुअल बैठक आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में पैनल अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता द्वारा महिला सशक्तिकरण नालसा योजना एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिलें के पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वॉलेन्टियर्स का ऑनलाईन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में जुड़े हुए जिलें के पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीग वॉलेन्टियर्स को पैनल अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर जानकारी प्रदान की। पैरालीगल वॉलेन्टियर्स को नाल्सा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं नालसा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता कार्यक्रम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम का प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं गौरव के वर्ष के रूप में मनाया जाना है। नारी सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है, हम सब को मिलकर इस समस्या को हल करना होगा।

Organized virtual meeting of paralegal volunteers on women empowerment

कानून और पुलिस की मदद लेने होगी ताकि नारी के साथ कोई भी बदसलूकी करने से पहले सोचे। पैनल अधिवक्तागण को उनके द्वारा विधिक साक्षरता शिविरों के संबंध मे चर्चा की गई तथा पैनल अधिवक्तागण को अपने-अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित विधिक जानकारी प्रदान करते हुए 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों मे राजीनामा करवाने के लिए पक्षकारान् को प्रेरित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !