Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिला कोरोना मुक्त होने से दो कदम दूर

आज शुक्रवार को जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नही आया है। इससे भी अधिक खुशी और राहत की बात यह रही कि जिले के कुल 5 एक्टिव केस में से 3 नेगेटिव हो गए। अब जिले में मात्र 2 कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केस है। ऐसे में जिला कोरोना मुक्त होने से केवल दो कदम दूर रहा है। ऐसी स्थिति में कोरोना मुक्त होने के लिए अभी पूरी सावधानी एवं सतर्कता जरूरी है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि शुक्रवार को जांचे गए सभी 94 सैंपल नेगेटिव मिले है। इसके साथ ही पूर्व के एक्टिव 5 केस में से गंगापुर सिटी ब्लॉक में 2 और सवाईमाधोपुर ब्लॉक में 1 पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव हो गए। जिले में अब 2 एक्टिव केस है, इनमें 1-1 केस सवाईमाधोपुर और गंगापुर सिटी ब्लॉक में है। ये दोनों होम आईसोलेशन में  रहकर चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे है। कलेक्टर ने बताया कि जुलाई माह के प्रथम 9 दिन में जिले में कुल 1051 सैंपल की जांच की गई, इनमें से मात्र 4 पॉजिटिव पाये गए है।

Sawai Madhopur district is two steps away from being corona free

इस प्रकार जांचे गए सैंपल में पॉजिटीविटि की दर 0.38 प्रतिशत रही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि हमारे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के हमारी सीमा के निकटतम जिले में गत दिनों 4 लोगों की मृत्यु डेल्टा प्लस वेरियंट से हुई है। प्रथम एवं दूसरी लहर में भी हमारे जिले में पड़ोस के राज्य या दूसरे राज्य से आए लोगों से ही कोरोना संक्रमण फैला था। ऐसे में हमें अधिक सतर्क एवं सजग रहने की आवश्यकता है। अधिकतम वैक्सीशन, दो गज की दूरी, मास्क और सेनेटाइजेशन ही हमें विभिन्न वेरियंट से बचाने में सहायक होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !