Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर का नवाचार‘‘ हमारी लाडो’’ स्कूली बेटियों ने कलेक्टर से किए सवाल-जवाब

जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन की बेटियों की खुशियां दुगनी हो गई, जब वे जिले के कलेक्टर राजेन्द्र किशन के आवास पर उनसे मिलने पहुंची। कलेक्टर आवास पर कलेक्टर दंपत्ति ने बेटियों का हृदय से स्वागत किया। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बेटियों में आत्म विश्वास पैदा करने, सशक्त बनाने, हौंसला बढ़ाने, प्रोत्साहित करने, उन्हें नए अनुभवों से सीखने और बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अभियान को सार्थक बनाने के लिए जिले में एक नवाचार शुरू किया है। इस नवाचार को नाम दिया गया है‘‘ हमारी लाडो’’। नवाचार के तहत प्रत्येक शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुछ बेटियों को अधिकारियों के यहां भ्रमण करवाया जाएगा। बेटियां अधिकारियों से सवाल जवाब करेंगी, सफलता और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्राप्त करेगी तथा व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त करेंगी। अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ, जिसमें अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा और मंजू जैन के निर्देशन में पन्द्रह बेटियां कलेक्टर निवास पहुंची। यहां कलेक्टर ने बेटियों को अपना निवास, गार्डन और सरकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने बेटियों से कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि कभी असफल भी हो जाओ तो उससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है, अपितु असफलता से सीख लेकर पुनः सतत प्रयास करें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि अपनी इच्छा और आकांक्षाएं बच्चों पर नहीं थोपे, अपितु बच्चों की रूचि तथा उनकी इच्छा का भी ध्यान रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। इस अवसर पर कलेक्टर राजेन्द्र किशन की धर्मपत्नी हेमा राजेन्द्र ने भी बेटियों का उत्साह बढ़ाने तथा उन्हें हौंसला देते हुए कहा कि अपनी उड़ान को उन्मुक्त एवं भयमुक्त रखे। सफलता के लिए सतत प्रयास करें। उन्होंने बेटियों से कहा कि अपने अंदर के हुनर और कौशल को पहचाने तथा तपस्या के रूप में मेहनत करें। कलेक्टर ने बेटियों से कहा कि आप अच्छे इन्सान बने, दूसरों की अच्छाईयों को तुरंत ग्रहण करें। अच्छे गुणों को पकड़ना है तथा बुराईयों से दूर रहना है। अपने आत्म विश्वास को बनाए रखे। वो काम कभी नहीं करें, जिसे करने में खुद गिल्टी महसूस करें। उन्होंने कहा कि सभी को अपने पेरेन्ट्स के कमिटमेंट एवं भरोसे पर खरा उतरना है। इसलिए अपने को लायक बनाकर अपना संसार खुद बदल सकते है।

District Collector's innovation Our Lado school daughters asked questions and answers to the collector the collector boosted their spirits

बेटियों ने पूछा कलेक्टर बनने के लिए क्या करना होगाः-  आपणी लाडो के तहत कलेक्टर से उनके निवास पर मिलने पहुंची बेटियों में से लाली चौधरी ने संवाद करते वक्त कलेक्टर से पूछा कलेक्टर बनने के लिए क्या करना होगा। इस पर कलेक्टर मुस्कराए और अतीव प्रेम के साथ बेटी को कलेक्टर बनने की प्रक्रिया समझाईश तथा कहा कि कड़ी मेहनत, बड़ा संकल्प एवं अपनी लगन से कुछ भी पाना असंभव नहीं है। कलक्टर ने अपनी बेटियों की कहानी साझा करते हुए कहा कोई किसी को नहीं बना सकता, जो भी बनते है सब अपनी मेहनत, कड़े परिश्रम, लगन और जज्बे से ही बनते है। इसी प्रकार बेटियों ने कलेक्टर की पत्नी जो खुद अधिस्नातक गोल्ड मेडलिस्ट है से भी सवाल जवाब किए। उन्होंने अपना दायरा सीमित नहीं रखते हुए लक्ष्य तय कर मेहनत करने की सलाह दी।

बेटियों को मिलेगी खेलने की सुविधाः- कलेक्टर द्वारा बेटियों से सुझाव पूछने पर पृथक से खेल मैदान नहीं होने की बात रखी। इस पर कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मानटाउन क्लब एवं खेल स्टेडियम के बेडमिंटन कोर्ट को दो घंटे केवल बालिकाओं के लिए अलग से रिजर्व करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बेटियों ने रणथंभौर जंगल घुमाने का प्रस्ताव रखा तो कलेक्टर ने कहा कि अभी जोन नंबर 6 से 10 में जाया जा सकता है। इसके लिए अगले शनिवार से बेटियों के रणथंभौर भ्रमण की व्यवस्था करवाने का भरोसा दिलाया।

व्यावहारिक जानकारी करेंगी प्राप्तः- कलेक्टर द्वारा जिले में किए गए नवाचार हमारी लाडो में जहां प्रत्येक शनिवार को बेटियां अधिकारियों से मिलकर उनके अनुभवों का लाभ उठाएंगी। वहीं सरकारी कार्यालयों, बैंक, पुलिस थाने और अस्पताल सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर व्यावहारिक (प्रेक्टिकल) जानकारी प्राप्त कर सकेगी। इस अभियान को ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर तक भी पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के साथ जिले में लिंगानुपात के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं है। बेटियों की मुस्कान से जीवन में खुशियां है। कलेक्टर निवास पर हमारी लाडो नवाचार के तहत बेटियों को कई प्रेक्टिकल जानकारियां दी गई। कलेक्टर से मिलने आई बेटियां लाली चौधरी, पूजा सैनी, संगीता, मुस्कान, संध्या, पिंकी मीना, सुगना कोली और तानिया बानो ने बताया कि उन्हें कलेक्टर दंपत्ति से मिलकर बड़ी खुशी मिली तथा कई चीजे एवं नया अनुभव सीखने को मिले। इस मौके पर महिला अधिकारिता की सहायक निदेशक ऋचा चतुर्वेदी ने भी महिला एवं बाल विकास तथा महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में बताया एवं अनुभव साझा किए। एडीईओ घनश्याम बैरवा, मंजू जैन, मोहनलाल शर्मा और महेश गुप्ता ने भी बेटियों के साथ संवाद कर उनके हौंसले को बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !