Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की अधिक आवश्यकता पड़ने के अनुभव को देखते हुए जिले में सात नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य चल रहे है। प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग इन ऑक्सीजन प्लांट के कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए जुटे हुए है। ताकि संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं हो।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही सात नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य चल रहे है।
सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में वर्तमान में 35 और 65 सिलेंडर प्रति घंटा क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट कार्यरत है। साथ ही नगर परिषद द्वारा 100 सिलेंडर क्षमता तथा डीआरडीओ द्वारा 200 सिलेंडर प्रतिघंटा क्षमता के प्लांट के कार्य चल रहे है। जो शीघ्र ही पूरे होंगे। इसी प्रकार गंगापुर के उप जिला अस्पताल में 35 सिलेंडर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है, वहीं 65 सिलेंडर क्षमता के प्लांट का कार्य जारी है। यहां एक निजी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। इसी प्रकार बामनवास में नगरीय निकाय द्वारा 50 सिलेंडर क्षमता के प्लांट का कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंडार और बौंली में एनएचएम द्वारा 35-35 सिलेंडर क्षमता के प्लांट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलारना डूंगर एवं खिरनी में विधायक कोष से 35-35 सिलेंडर क्षमता के प्लांट लगाए जा रहे है। इसी प्रकार प्रत्येक पंचायत पर दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध करवाए जा रहे है।

Construction work of seven oxygen plants in the sawai madhopur will be completed soon

प्रत्येक सीएचसी पर दस-दस एवं पीएचसी पर 5-5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भिजवाए जा रहे है। ऐसे में मेडिकल ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता पंचायत स्तर तक सुनिश्चित की जा रही है। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि जिले में बाल रोग विशेषज्ञ 30 एवं फिजिशियन 35 कार्य कर रहे है। संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण को भी गति दी गई है। इसी प्रकार चिकित्सा संस्थानों में पीएचसी/सीएचसी स्तर पर विभिन्न प्रकार के संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही इनके संचालन के संबंध में भी प्रशिक्षण दिए गए है। कलेक्टर ने इस संबंध में सीएमएचओ को निर्देश दिए कि बीसीएमओ उपखंड अधिकारियों के साथ समन्वय रखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। कलेक्टर द्वारा संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं उपचार की सभी तैयारियों को लेकर खुद अपने स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही चिकित्सा एवं प्रशासन के अधिकारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा पूरी सजगता एवं सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !