राजस्थान शिक्षामंत्री देवनानी द्वारा मदरसा पैराटीचरों के खिलाफ दिए गए गैर जिम्मेदारान बयान के खिलाफ आज मलारना डूंगर उपजिला कलेक्ट्रेट के सामने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकरम बुनियाद के नेतृत्व में मदरसा पैराटीचरों ने देवनानी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही शिक्षा मंत्री को अपने द्वारा दिए गए बयान के लिए माफी मांगे जाने की मांग की। इस मौके पर अकरम बुनियाद ने कहा की पैराटीचर सरकार के कर्मचारी नहीं हैं तो फिर किसके कर्मचारी हैं। शिक्षामंत्री आप हमें बताए अगर पैराटीचर सरकार के कर्मचारी नही हैं तो आपकी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इन्ही पैराटीचरों को क्यों स्थाई कर प्रबोधक बनाकर सरकारी स्कूलो में लगाया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया