ग्राम शेषा में आज दोपहर एक बजे के आसपास 11 हजार के.वी. लाइन टूटने से एक बड़ा हादसा होते होते टला।

ग्रामीण सेफअली खान से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल के बाहर अचानक 11 हजार के.वी. लाइन का तार टूट गया। जैसे की तार टूटकर जमीन पर गिरा तो जमीन जलने लगी एवं जमीन पर पानी होने की वजह से आसपास के घरों में भी करंट दोड़ा।
ग्रामीणों ने आनन फानन में बिजली विभाग के कार्यालय में फोन कर बिजली सप्लाई कटवाई तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अगर यह बिजली का तार 5 मिनट पहले गिरा होता तो आंगनवाड़ी सहित निजी स्कूल के बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। इस मौके पर आक्रोशित कई ग्रामीणों एवं सेफअली खान यह भी बताया कि बिजली विभाग की ओर बिजली का कनेक्शन तो काट दिया गया है लेकिन 2 घंटे गुजरने के बावजूद भी बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में शेषा ग्राम के लोगों में बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति रोष है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया