गंगापुर में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू

गंगापुर में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू, उदई मोड़ चौराहे से सालोदा मोड़ तक प्रशासन कर रहा अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई, अतिक्रमणों ने शहर का स्वरूप बिगाड़ा तो प्रशासन ने दिखाई सख्ती,मुख्य सड़क एवं फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण पर चल रहा प्रशासन का पिला पंजा, एसडीएम अनिल चौधरी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन और नगर परिषद आयुक्त दीपक चौहान भी मौके पर मौजूद, साथ ही उदई मोड़ थाने का पुलिस जाब्ता भी मौके पर है मौजूद, कुछ दिनों पहले ही विधायक रामकेश मीणा ने शहर में घूमकर लिया था जायजा, अतिक्रमण के चलते बिगड़े हालातों पर कार्रवाई करने के दिए थे आदेश विधायक ने, इसके बाद प्रशासन ने मीटिंग कर अतिक्रमण हटाने की कार्य योजना बनाकर की तैयार, हालांकि आज अतिक्रमण हटाओ के दौरान कुछ लोगों ने जताया है विरोध।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया