Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विशेष योग्यजन मतदाताओं की मतदान में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित हो

विशेष योग्यजन मतदाताओं की मतदान में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्र पर की जाने वाली सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस संबंध मे जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में गठित समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आज बुधवार आयोजित हुई। बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदान के समय मतदान केन्द्र पर विशिष्ट योग्यजन मतदाताओं के लिये विभिन्न प्रकार की सुविधाऐं निर्धारित की गई है। विधानसभा आम चुनाव तथा लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यजन मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर स्थाई रैम्प, व्हील चेयर्स और मतदान केन्द्रों तक परिवहन की सुविधा प्रदान की गई थी। दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए ब्रेेल लिपि केे माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए मतदान हेतु प्रयुक्त की जाने वाली बेलेट यूनिट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के क्रमांक ब्रेल लिपि में अंकित करना, मतदान केन्द्र पर डमी बेलेट शीट उपलब्ध कराया जाना, ब्रेल लिपि में मतदाता फोटो पहचानपत्र एवं मतदाता फोटो पर्ची की सुविधाऐं उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रकार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचनों का संचालन (संशोधन) नियम 2020 के अनुसार मतदाता सूची में इंगित विशिष्ट योग्यजन मतदाताओं को आगामी सभी निर्वाचनों में डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है।
विशिष्ट योग्यजनों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गये है।

Ensure 100% participation of specially-abled voters in voting

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने विशिष्ट योग्यजनों निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गठित की गई जिला स्तरीय समिति की बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशिष्ट योग्यजन मतदाताओं की दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों एवं विशिष्ट योग्यजनों के क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं से विशिष्ठ योग्यजनों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में सुझाव चाहे। उन्होने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को विशिष्ट योग्यजनों के मतदाता सूची में नाम आवश्यक रूप से जुड़वाने तथा गेप को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सुनील गर्ग, स्वयंसेवी संस्था मर्सी रिहेबिलिटेशन के अरविन्द चौहान, यश विकलांग सेवा संस्था और प्रयास संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !