Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शांति समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है। देश के कुछ राज्यों में नये वेरियंट के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सवाईमाधोपुर जिला भी कोरोना मुक्त होने के बाद फिर से संक्रमण वाली सूची में शामिल हो गया है। आमजन की आजीविका को चलाने के लिये सरकार ने लॉकडाउन हटाया है लेकिन आजीविका के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के लिये इस छूट का लाभ उठाना जिले में कोरोना का फिर से प्रसार कर सकता है। अगली संभावित लहर कितनी घातक होगी, कुछ कह नहीं सकते , हमने तैयारियॉं पूरी की हैं लेकिन सावधान रहें, प्रॉटोकॉल का पूर्ण पालन करें, अधिकतम टीकाकरण करवा लें तो जिला इस संभावित लहर का बेहतर मुकाबला कर पाएगा। कलेक्टर ने बताया कि 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा का त्यौहार मनाया जायेगा। वर्तमान में कोरोना की परिस्थितियों के मद्देनजर अत्यधिक भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर सार्वजनिक इबादत करने की अनुमति नहीं होगी। इस पर असरार अहमद एडवोकेट, हारून पठान, मो. अफजल ने गत ईद उल फितर की भांति प्रॉटोकॉल की पूर्ण पालना करवाने के लिये लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया। प्रत्येक कस्बे, मौहल्ले में लोगों को इस प्रॉटोकॉल की जानकारी हो, इसके लिये मंगलवार को थाना स्तर पर क्षेत्र के मुस्लिम धर्म गुरूओं की बैठक आयोजित की जाएगी।

District level peace committee meeting held in sawai madhopur

ये धर्म गुरू घर पर ही इबादत करने के लिये लोगों को समझायेंगे। ईदगाह, मस्जिद में मौलवी और मुअज्जिन समेत 5-7 लोगों द्वारा ही नमाज अदा की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि श्रावण मास में कावड़ यात्रा समेत सभी प्रकार की धार्मिक यात्रा एवं जुलूस इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी। गोवर्धन में प्रस्तावित मुड़िया पूनों मेला जो 20 जुलाई  से 24 जुलाई तक आयोजित होना था, अगले साल ही आयोजित होगा। कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों को बताया कि यह जानकारी अपने परिचितो और मौहल्लावासियों को दें ताकि वे वहां जाकर परेशान न हों। जिला कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कानून एवं व्यवस्था, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक में कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों से पुराने अनुभवों के आधार पर सुझाव मांगे तथा कहा कि समिति के सुझाव प्रशासन के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया ने बताया कि त्यौहार के मध्यनजर नफरी भी बढाई गई है। ट्रेफिक व्यवस्था की प्रभारी मॉनिटरिंग के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन संवेदनशीलता के साथ पूरी तरह से सजग है। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, एसडीएम कपिल शर्मा, शिवचरण जाटव, डॉ. नगेन्द्र शर्मा, महेश छाबड़ा और रमेश चन्द्र पंसारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !