Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने जान जोखिम में डालकर पानी में फंसे लोगों का किया रेस्क्यू

जिले में बीती रात से झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते कई नदी-नालों में तेज पानी आ गया। जिससे कई लोगों के पानी में फंसने की पुलिस को सुचना मिली। पुलिस ने पानी में फंसे लोगों को जान जोखिम में डालकर बचाया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया की आज सोमवार को सुबह 8 बजे सूचना मिली कि कुशालीदर्रा पर पानी के तेज बहाव के कारण एक बस पानी में फंस गई है और बस में यात्री सवार है, सूचना पर सुरेन्द्र सिंह दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में तथा नारायण तिवाड़ी वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के नेतृत्व में थानाधिकारी थाना कोतवाली चन्द्रभान सिंह मय जाप्ता कुशालीदर्रा भेजा गया, जहां पर बरसात के पानी का नाले के अलावा नेशनल हाईवे टोंक-चिरगांव पर बहाव काफी तेज था, जिस कारण मोटर साईकिले, कारे, टेम्पों और लोडिंग वाहन पानी में फंसे हुए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस जाप्ता द्वारा पानी के बहाव की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए पानी में फंसे हुए वाहनों को उच्च धरातलीय स्थलों पर सुरक्षित पहुंचाया गया।

Police rescued people trapped in water by risking their lives in sawai madhopur

पानी का बहुत तेज बहाव होने एवं लगातार पानी का स्तर बढ़ने से मोटर साईकिले एवं कारे पानी में बहने लगी और वहीं दूसरी तरफ पानी में एक ट्रेलर फंसा हुआ था, ऐसी स्थिति में पानी में फंसे लोगों के जीवन की जान को खतरा होने से तत्काल पानी में फंसे ट्रेलर एवं दूसरी तरफ पेड़ों के रस्सा बांधकर जाप्ता द्वारा कड़ी मेहनत कर रस्सी के सहारे चैन बनाकर करीब 30-40 छोटे-छोटे बच्चो को अपने कंधो पर बिठाकर एवं महिलाओ एवं पुरूषों को हाथों से सहारा देकर पहाड़ी पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ टीम भी पहुंच गई । पानी का बहाव कम होने पर पानी में फंसे हुए वाहनों को क्रेनो की मदद से निकलवाया जाकर गन्तव्य स्थानों को रवाना किया गया। सवाई माधोपुर पुलिस आपकी सेवा के लिए 24*7 घंटे  तत्पर है ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !