Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तारः-

मोहन लाल हैड कांस्टेबल थाना खंडार ने प्रभूलाल पुत्र रोडू उर्फ गोपाल निवासी छापर काॅलोनी खंडार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार भगवान लाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना खंडार ने महावीर पुत्र हरिमोहन निवासी बहरावण्डा खुर्द को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार पुष्पेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल बहरावण्डा कलां ने कमलेश पुत्र फुल्या प्रजापत, हनुमान पुत्र कमलेश प्रजापत निवासी चित्तोला निवासीयान चित्तोला को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात का 01 आरोपी गिरफ्तारः-

भागवत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने राजू उर्फ राजेन्द्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी छाहर्रा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 225/20 धारा  147, 148, 149, 323, 447, 324, 325, 326, 307 ता.हि. में दर्ज किया गया था ।

Police arrested seven accused from sawai madhopur

ध्वनि प्रदूषण करने का 1 आरोपी गिरफ्तार:-

रामवीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने बत्तीलाल पुत्र जयनारायण निवासी नयापुरा महुकलां को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरप्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान सरकारी अस्पतताल के सामने गंगापुर सिटी के सामने तेज आवाज में डेक मशीन बजाता जा रहा था जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर के गिरफ्तार कर थाना गंगापुर सिटी पर धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में मुकदमा नंबर 282/21 दर्ज किया गया।

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

सुनील दत्त हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने अख्तर पुत्र फरीद खान निवासी काजी कॉलोनी गंगापुर सिटी को सट्टे की खाईवाली करते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान काजी कॉलोनी गंगापुर सिटी में सट्टे की खाईवाली करता हुआ पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बाॅलपैन व 1060 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 184/2021 धारा 13 आरपीजीओ में थाना उदेई मोड़ पर दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !