Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य में 18 मार्च को आई.टी. महाकुम्भ का होगा आयोजन

जयपुर में 18 से 21 मार्च को आयोजित होने वाले राजस्थान आई.टी. दिवस पर राज्य स्तरीय महाकुम्भ के संबंध में जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने पोस्टर विमोचन किया। जिसमें एसीपी प्रमोद शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी रामस्वरूप जाट तथा सीपीओ बाबूलाल बैरवा और विकास प्रेरक सिद्धार्थ सेवदा भी उपस्थित रहे।

Poster release State Rajasthan IT Mahakumbh District collector Launch
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों और आमजन को इस राज्य स्तरीय आई.टी. महाकुम्भ में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया कि इसके लिए विकास प्रेरक सिद्धार्थ सेवदा ने विभिन्न इंस्टिट्यूट्स में जाकर छात्र छात्राओं को इसकी जानकारी दी तथा आवेदन करने का तरीका बताया है तथा आज विमोचित पोस्टर भी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं इन्टीटयूट मे लगाए जाने की व्यवस्था करेंगे।
जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया कि 18 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ का आगाज टेकरस मैराथन से होगा जिसमें 5.4 किमी की दौड़ में बड़ी बड़ी आईटी कंपनी के कमचारी ओर आईटी के विद्यार्थी तथा युवा शामिल होंगे।
राजस्थान सरकार आईटी के क्षेत्र में युवाओं को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए प्रयासरत इस महाकुम्भ में जॉब फेयर को आकर्षण बनाया है। जहां आईटी विद्यार्थी करियर के लिए सही मार्गदर्शन भी पा सकेंगे और जॉब के अवसर भी।
19 मार्च से 21 मार्च तक हेकाथोन, हैकिंग कोडिंग का प्रोग्राम चलेगा जिसमें विजेताओं को 32.50 लाख का इनाम होगा। इस चार दिवसीय महाकुम्भ में इनके साथ साथ ही अन्य प्रश्रोत्तरी की प्रतियोगिता 24 घण्टे निरन्तर चलती रहेगी जिनमें हर सवाल पर उपहार तय होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !