Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जल्द से जल्द पंजीयन करवाएं शिक्षण संस्था

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही है। केन्द्र सरकार की छात्रवृति योजनाओं में भुगतान से वंचित रहे पात्र अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 के तहत राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार सत्र 2021-22 में शत प्रतिशत पात्र आवेदकों को छात्रवृति योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करवाने की जिम्मेदारी सम्बंधित संस्था प्रधान की है लेकिन समीक्षा करने पर यह तथ्य सामने आया है कि जिले में प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कई संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन व केवाईसी नहीं होने के कारण इन संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन से वंचित हो रहे है।

If scholarship is not received due to lack of KYC and registration, then strict action will be taken against the head of the institution

जिले में संचालित सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधान सत्र 2021-22 हेतु संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन व केवाईसी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करवाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत या दूरभाष 07462-220359 या मेल आई.डी. minosmdpr7@gmail.com पर सम्पर्क करें। संस्था के रजिस्ट्रेशन एवं केवाईसी के अभाव में यदि विधार्थी छात्रवृति से वंचित रहते है तो समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !