Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 05 आरोपी गिरफ्तारः-

हरसुख हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने विशाल जागा पुत्र सुरेश चन्द जागा निवासी देव कॉलोनी मिर्जापुर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अंतर सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने प्रकाश चंद पुत्र श्री मूश्या निवासी खण्डीप को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जोन सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना उदेई मोड़ ने अमन पुत्र शहजाद निवासी कैलाश टाकीज के पास गंगापुरसिटी, नबी पुत्र बुन्दू खान निवासी काजी कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रामवीर सिंह हैड कांस्टेबल थाना बामनवास ने रामकिशोर पु्त्र रेवडमल निवासी जाहिरा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

01 स्थायी वारंटी गिरफ्तार:-

नन्दराम सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने आमीन पुत्र इखरामुद्दीन निवासी करमोदा को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध स्थाई वांरट मुकदमा नंबर 28/2011 धारा 279,304, ताहि में ऐसीजेएम सवाई माधोपुर द्वारा वारंट जारी किया गया था।

सट्टे की खाईवाली करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तारः-

जीतेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने विनोद पुत्र सुबुद्वी निवासी वजीरपुर थाना वजीरपुर को सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान ग्रेेड वजीरपुर में सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बाॅलपैन व 1220 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 131/2021 धारा 13 आरपीजीओ में थाना वजीरपुर पर दर्ज किया गया।

दर्ज मुकदमात के 02 आरोपी गिरफ्तारः-

राजूलाल आरपीएस प्रभारी ने चन्द्रप्रकाश रेगर उर्फ बच्चू पुत्र स्व. प्रभात्या रेगर निवासी बामन बडौदा थाना सदर गंगापुरसिटी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 262/2021 धारा 363, 366, 376डी, 344आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था । इसी प्रकार चन्द्रभान पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली ने मुरारीलाल सैनी पुत्र बीरबल सैनी निवासी माधोसिहंपुरा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा नंबर 151/2020 धारा 498, 306 आईपीसी में दर्ज किया गया था।

Police arrested fourteen accused from sawai madhopur

अवैध शराब ले जाते 01 आरोपी गिरफ्तारः-

बहादुर सिंह हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने नाहर सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी मानपुर को अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम मानपुर रोड़ कुंआ के पास में अवैध शराब ले जाते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 52 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण संख्या 127/2021 दर्ज किया गया।

शराब पीकर उत्पात मचाते 04 आरोपी गिरफ्तारः-

रामकिशन सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने राजूलाल उर्फ कमलेश पुत्र श्रवण लाल निवासी खड्डा कॉलोनी थाना मानटाउन,दिलखुश पुत्र जगदीश निवासी पीपलवाड़ा थाना रवांजना डूंगर, सुभाष पुत्र सूरजमल निवासी साहू नगर सीमेन्ट फैक्ट्री, पप्पूलाल पुत्र घनश्याम निवासी चौरू थाना अलीगढ जिला टोंक को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !