सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हम्मीर सर्किल पर आवारा जानवरों के जमावड़े के चलते हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
बताते चलें की हम्मीर सर्किल वाहनों की आवाजाही के मामले में जिला मुख्यालय की सबसे व्यस्ततम जगह है।
यहां से ना सिर्फ सवाई माधोपुर बल्कि कोटा, जयपुर और मध्यप्रदेश आने जाने वाले हज़ारों वाहन दिन भर में गुज़रते हैं। साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों के वाहन भी बड़ी संख्या में हम्मीर सर्किल से निकलते हैं।

सर्किल के आस-पास काफी आवारा जानवर जमावड़ा लगाए रहते हैं जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। सर्किल के आस-पास के लोगों के अनुसार दुर्घटना के ज़्यादातर शिकार दुपहिया वाहन चालक बन रहे हैं।
कई हादसे हो जाने के बाद भी नगर परिषद के पास ठोस प्लानिंग का अभाव नज़र आ रहा है।
जब इस संबंध में हमने नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए एक टेंडर निकालेंगे जिसके बाद इस समस्या का पूर्णत: समाधान हो जाएगा।
अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि वास्तव में समस्या का समाधान होगा भी या नहीं। और समस्या का समाधान होते होते कितने वाहन चालाक हादसों का शिकार बनेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया