Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी – अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विश्वास जताया कि साल 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार बने। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से “भूलो, माफ करो और एक होकर चलो” की सिख देते हुए कहा कि राजस्थान में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के लिए विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत गुरुवार रात को अपने निवास पर कांग्रेस एवं समर्थक विधायकों की अनौपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। ये विधायक मुख्यमंत्री की ओर से दिए रात्रि भोज में शामिल होने वहां पहुंचे। गहलोत ने विधायकों को कहा कि इसी तरह से काम चलते रहेंगे आप यह विश्वास रखिये। आप लोग भी जीत कर आएंगे और 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

आप मांगते-मांगते थक जाओगे लेकिन मैं देता-देता नहीं थकूंगा :- 

विधायकों को “भूलो, माफ करो और एक होकर चलो” की सिख देते हुए गहलोत ने कहा कि वह सबके अभिभावक बनकर काम करेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक का संचालन कर रहे मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि गहलोत ने अपने भाषण में बताया कि मैंने पहले भी कहा और अभी भी कहता हूं मैं सबका अभिभावक बन कर काम करूंगा। आप मांगते-मांगते थक जाओगे लेकिन मैं देता-देता नहीं थकूंगा। जितने काम मुझसे करवाना चाहते हो करवा लो आप।

विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा:-

मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि विधायक अपने पांच करोड़ के कोष में से दो करोड़ को प्राथमिकता से स्वास्थ्य क्षेत्र में लगा सकेंगे व तीन करोड़ रुपये विकास के अन्य कामों पर खर्च कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से ढाई साल के अपने कार्यकाल में हुए कामों की बुकलेट छपवाने और जनता में बांटने को कहा। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कहा कि मैंने सरकार और विधायकों का ऐसा शानदार कामकाज और कहीं नहीं देखा। माकन के अनुसार, सब लोगों ने सरकार की तारीफ की है।

Congress government will be formed again in Rajasthan - Ashok Gehlot

अजय माकन सौंपेंगे अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान को:-

राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के राजस्थान प्रभारी माकन ने यहां कांग्रेस व समर्थक विधायकों से फीडबैक लेने का काम गुरुवार को पूरा कर लिया है। अब वे अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान को जल्द ही सौंपेंगे।

अजय माकन ने कांग्रेस एवं समर्थक 120 विधायकों में से 115 विधायकों से की मुलाकात:-

जोशी के अनुसार, अजय माकन ने गत बुधवार और गुरुवार को कांग्रेस व समर्थक 120 विधायकों में से 115 विधायकों से मुलाकात की है। विधायक दिव्या मदेरणा अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाईं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधायकों से चर्चा के तहत अजय माकन ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 49 विधायकों से आमने-सामने, एक-एक कर बातचीत की। माकन बुधवार को पहले दिन वह 66 विधायकों से मिले थे और दो दिन में उन्होंने कुल मिलाकर 115 विधायकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को माकन प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को गहलोत की ओर से पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को दिन में भोज दिया जाएगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !