Thursday , 23 July 2026
Breaking News

कार्य में शिथिलता पर जिला परिषद के तीन अनुभाग प्रभारियों को 17 सीसीए नोटिस

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर क्रियांविति समय पर एवं गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के द्वारा होने वाली बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में प्रगति समीक्षा की। जिला परिषद के तीन अनुभागों में कार्य की शिथिलता पर तीनों अनुभागों के प्रभारियों को 17 सीसीए में नोटिस देने के निर्देश सीईओ जिला परिषद को दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में नई बनी 29 ग्राम पंचायतों के भवन के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत के भवन के लिए भूमि संबंधी समस्या का तुरंत समाधान करवाकर भवन बनवाने के संबंध में सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए। इसी प्रकार चार ब्लॉक पर बनने वाले अंबेडकर सामुदायिक भवन के संबंध में बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। कलेक्टर ने प्रत्येक पंचायत पर दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने के संबंध में जिला परिषद के सीईओ एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। वहीं डीजी सेट के लिए हुई प्रगति की समीक्षा की।

17 CCA notices to three section in-charges of Zilla Parishad Sawai madhopur

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं ओआईसी एकाउंट को कार्य में शिथिलता के लिए नोटिस देने एवं कार्य की प्रगति बढ़ाने के लिए सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण करवाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सड़क के किनारे प्लांटेशन करवाने, बापू वाटिका विकसित करवाने, न्यूट्री गार्डन विकसित करवाने, सड़क किनारे झाड़ियों को हटवाने सहित नरेगा से डवटेल कर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, रमेश मथुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !