राजस्थान एनआरएचएम कार्मिक समस्या समाधान समिति जिला सवाई माधोपुर के प्रबंधकीय संविदा कार्मिकों का प्रतिनिधी मंडल बीजेपी जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़ एवं एनआरएचएम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन के नेतृत्व में सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी से जयपुर में मिले और प्रमुख मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर विधायक ने प्रबंधकीय कार्मिकों को चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ से वार्ता कर सकारात्मक रूप से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं पिछले 24 दिनों से लगातार प्रबंधकीय एनआरएचएम कार्मिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस मौके पर समिति के सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
