Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदात कबूली

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर विजेन्द्र उर्फ काडू पुत्र रमेश चन्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस ने शातिर वाहन चोर विजेन्द्र उर्फ काडू पुत्र रमेश चन्द निवासी मीनापाडा गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद कर आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

टीम किया गया गठनः- हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीना ने क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए एवं इस प्रकार की वारदातों में लिप्त अपराधियों को सूचीबद्व कर उन पर निगरानी हेतु थानाधिकारी धनराज मीना के नेतृत्व मे विशेष टीमों का गठन थाना स्तर पर किया गया था। गठित टीम द्वारा आसूचनाओं का संकलन कर एंव संदिग्धों से पूछताछ की गई तो विशेष तथ्य सामने आए कि गिरफ्तार मुलजिम विजेन्द्र वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त है।

आधा दर्जन चोरियों का खुलासाः- गिरफ्तर किए गये शातिर वाहन चोर ने पूछताछ में आधा दर्ज वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।

Police arrested Vicious vehicle thief, confessed to theft of more than half a dozen vehicles

मोटर साइकिल बरामदः- गत 31 जुलाई को परिवादी राजेन्द्र शर्मा निवासी गर्ल्स स्कुल के पास गंगापुर सिटी की चोरीशुदा मोटर साइकिल शातिर वाहन चोर से बरामद की जा चुकी है।

अपराधी के खिलाफ दो दर्जन आपराधिक रिकार्ड दर्ज:- विजेन्द्र उर्फ काडू पुत्र रमेश चन्द के विरूद्व जिला जयपुर, दौसा, करौली एवं सवाई माधोपुर सहित विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमात दर्ज है।

गठित पुलिस टीम:- पुलिस द्वारा गठित टीम में धनराज मीना पुलिस निरीक्षक, रामराज सहायक उप निरीक्षक, धर्मेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, विश्वनाथ प्रताप कांस्टेबल एवं बसंत कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !