Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डायन प्रताड़ना एक्ट में वांछित 6 माह से फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने डायन प्रताड़ना एक्ट में वांछित 6 माह से फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृजमोहन पुत्र भैरूलाल, ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र भैरूलाल, भैरू पुत्र हरजी निवासीयान गोठबिहारी खण्डार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिहं के निर्देशन में सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण  के सुपरविजन में भगवानलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खण्डार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बृजमोहन पुत्र भैरूलाल, ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र भैरूलाल, भैरू पुत्र हरजी निवासीयान गोठबिहारी खण्डार जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

police arrested 3 accused absconding from 6 months wanted in witch torture act at khandar

उल्लेखनीय है कि थाना खण्डार के मुकदमा नंबर 89/2021 अपराध धारा 143, 323, 341, 354ख, 506 आईपीसी व धारा 4 राजस्थान डायन- प्रताड़ना निवारण अधिनियम-2015 में गठित टीम द्वारा वांछित आरोपियों के गावं गोठबिहारी, उसके रिश्तेदारों के सभी स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। आज मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार थाना खण्डार के वांछित आरोपी अपने घर पर आए हुए थे। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी खण्डार ने मय टीम के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से 23 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवानलाल पुलिस निरीक्षक,  हरिशंकर कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल, बजरंग कांस्टेबल एवं सुरज्ञान कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !