Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं उनके विधिक अधिकारों की दी जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज गुरुवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूकता पैदा करने हेतु महिला अधिकारिता विभाग परिसर सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को बताया कि भारतीय महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी समस्याएं उच्च स्तर के प्रजनन से जुड़ी हुई समस्याएं है। पोषण स्तर एक ऐसा तथ्य है, जिससे गर्भधारण का नतीजा बहुत अधिक प्रभावित हो सकता है। इससे समय पूर्व जन्म हो सकता है और बच्चों का वजन भी कम हो सकता है। कुपोषण के चलते ऐसी माताओं के स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की संभावनायें भी बढ़ जाती है। महिलाओं में व्याप्त कुपोषण के नकारात्मक प्रभाव उस समय और बढ़ जाते है, जब बहुत अधिक काम करना पड़ता हो, बच्चों को जन्म देना और उनका पालन करने का दायित्व हो।

Information given to the girl child about health, cleanliness and their legal rights

ऐसी स्थिति में बीमारी तथा समुचित स्वास्थ्य सेवा न मिलने पर मौत की भी संभावना बढ़ जाती है। भारतीय महिलाओं के खराब स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी है कि लड़कों एवं पुरूषों की तुलना में लड़कियों एवं महिलाओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं का सशक्तिकरण एवं स्वायतता तथा उनके राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य के स्तर में सुधार लाना अपने आप में महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इसके बाद श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने महिला अधिकारिता परिसर सवाई माधोपुर में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाकर उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को बताया कि वृक्षारोपण का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक है। जीवों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को यह जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते है। इनकी पत्तियों , छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते है। वृक्षारोपण के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को वृक्षो से होने वाले लाभ से अवगत कराना होगा और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर ऋचा चतुर्वेदी सहायक निदेशक महिला अधिकारिता सवाई माधोपुर, श्रद्धा गौतम सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित
थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !