Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई, एक और शातिर वाहन चोर को पकड़ा

जिले में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पूर्व भी जिला पुलिस अधीक्षक की वाहन चोरियों का खुलासा कर चुके है। गंगापुर सिटी पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर लालाराम पुत्र भरतलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस ने शातिर वाहन चोर लालाराम पुत्र भरतलाल निवासी कड़ी की झोंपड़ी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।

Police continuous action against vehicle thieves, another vicious vehicle thief arrested in gangapur

जिला पुलिस अधीक्षक ने बतया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीना ने क्षेत्र मे वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये लिप्त अपराधियों को सूचीबद्व कर उन पर निगरानी हेतु थानाधिकारी धनराज मीना के नेतृत्व मे विशेष टीमों का गठन किया गया था।  गठित टीम द्वारा आसूचनाओं का संकलन कर एंव संदिग्धों से पूछताछ की गई तो लालाराम पुत्र भरतलाल निवासी कड़ी की झोंपड़ी गंगापुर सिटी का वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त होने के विशेष तथ्य सामने आने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी नशे का आदी है जो मोटर साइकिल चोरी कर अपना नशे का शौक पूरा करने के लिये मोटर साइकिल चोरी कर चोरी की मोटर साइकिल को औने पौने दाम मे बेचकर अपना शौक पूरा कर लेता था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !