Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सिम्पल फाउंडेशन ने शहीद के परिवार को बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिम्पल फाउंडेशन के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के शहीद कल्याण शर्मा जी के शहर स्थित घर जाकर उनके परिवार को राखी बांधी। सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व एक दूसरे की रक्षा हेतु संकल्प का दिवस है। अमर शहीद कल्याण शर्मा जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी की रक्षा की थी। आज ऐसे वीर शहीदों की वजह से ही हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इसीलिए इस पर्व पर हमने उनके परिवार को राखी बांध कर यह संकल्प लिया कि आपके पूर्वजों ने हमारे देश की रक्षा की थी। अब हम उनके सम्मान की रक्षा करेंगे।

Simpal Foundation tied rakhi to the family of the martyr

सर्वप्रथम शहीद कल्याण शर्मा जी के चित्र के समक्ष राखी अर्पित की गई फिर उनके पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र, पौत्रवधूओं, प्रपौत्रों व प्रपौत्रीयों को राखी बांधी गई तथा उनके घर के दरवाजे पर भी राखियाँ बांधकर सुरक्षा व सम्मान प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर शहीद पुत्र शम्भूदयाल शर्मा ने कहा कि पिछले 6 महीने से सिम्पल फाउंडेशन कल्याण शर्मा जी की 21 वर्षों से उपेक्षित रखी मूर्ति की स्थापना के लिए संघर्षरत है और अब ऐसा लगता है कि जल्द ही उनको ससम्मान स्थापित किया जाएगा। सिम्पल फाउंडेशन की तरफ से लक्की गौतम, गौरव महावर, तुलसीराम गौतम, राहुल मीणा उर्फ कब्बू आदि ने शहीद के परिवार को राखियाँ बांधी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !