Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भगवान संभवनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सर्वार्थसिद्धि क्षेत्र समिति, नवयुवक व महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रमों में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

Birthday Lord god Shivnath Festival celebrated Jainism
भगवान संभवनाथ की भक्ति से सराबोर रणथम्भौर दुर्ग स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में कार्यक्रम की शुरूआत मांगलिक क्रियाओं के साथ दिव्य मंत्रोच्चारपूर्वक पुनित जल से किए गए जिनेन्द्र देव के अभिषेक के साथ ही। विश्व शांति की कामना के साथ स्वर्ण कलश से धनेश जैन, तरूण बज, सुनील बाकलीवाल, शांति बाबू पांड्या, स्वतंत्र पहाड़िया द्वारा शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव के चरणों में प्रवाहित की गई और चंवर ढुलाए।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि अभिषेक व शांतिधारा के उपरांत इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ विशेष रूप से भगवान संभवनाथ की अष्ट द्रव्यों से पूजन की गई। निर्वाण कांड का जोरदार स्वरों में सामूहिक उच्चारण करते हुए हाथों में अध्र्य, श्रीफल लेकर भाव-भीनी भक्ति समर्पित करते हुए उत्साह के वातावरण में मंत्रों के बीच राजेश बाकलीवाल द्वारा मोक्ष के प्रतीक स्वरूप मोदक (निर्वाण लड्डू) प्रभु चरणों में अर्पण कर श्रावकों के मन मुदित हो उठे। मोदक अर्पण करते ही जिनालय परिसर भगवान संभवनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम को गीत-संगीत के साथ आगे बढ़ाते हुए सर्वार्थसिद्धि महिला मण्डल द्वारा भक्तामर विधान मण्डल का भक्तिपूर्वक पूजन कर महिलाओं के समूह ने मण्डल पर 48 अध्र्य समर्पित कर अपने आपको धन्य करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विधान पूजन से पूर्व मण्डल पर सपना बज, मधु छाबड़ा, शकुन्तला बड़जात्या, टोनी जैन श्रीमाल, भावना बैनाड़ा द्वारा मंगल कलशों की स्थापना की तथा सर्वार्थसिद्धि महिला मण्डल की अध्यक्ष बेला बज, महिमा कासलीवाल द्वारा मंगल दीपक की स्थापना की गई। साथ ही सर्वार्थसिद्धि महिला मण्डल की मंत्री पुष्पा जैन श्रीमाल द्वारा जिनवाणी की स्थापना की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !