Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बौंली एवं मलारना डूंगर में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

आज रविवार को मलारना डूंगर और बौंली पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिये कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण पालना के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। ईवीएम से हुआ मतदान सुबह साढ़े 7 बजे से शाम को साढ़े 5 बजे तक चला। सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति बौंली में 9.69 तथा मलारना डूंगर में 9.80 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक बौंली में 24.73 प्रतिशत तथा मलारना डूंगर में 26.09 प्रतिशत तथा अपरान्ह 3 बजे तक बौंली में 44.63 प्रतिशत तथा मलारना डूंगर में 44.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मलारना चौड़ ग्राम विकास अधिकारी जगराम मीणा एवं बूथ नंबर 24 के बीएलओ नरेश कुमार गुप्ता को 17 सीसीए में चार्जशीट देने के निर्देश मलारना डूंगर एसडीएम को दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने सुबह भाडौती, मलारना डूंगर, तारणपुर, जस्टाना, मलारना चौड़, बौंली, खिरनी, बडागांव कहार सहित क्षेत्र में कई पोलिंग सेंटर का निरीक्षण किया।

Polling was peaceful in Baunli and Malarna Dungar.

 

उन्होंने मतदाताओं, मतदान कार्मिकों, सुरक्षा बलों , मीडिया से फीडबैक लिया तथा मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं और मीडियाकर्मियों ने बताया कि मतदान के लिए प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। मतदाताओं ने बताया कि जिला प्रशासन की जागरूकता के चलते सभी मतदाता कोविड प्रोटोकॉल की पालना कर रहे हैं। नो मास्क-नो एंट्री की पूर्णतया पालना की जा रही है। फिर भी कोई मतदाता बिना मास्क आ रहा है, उसे निःशुल्क मास्क देकर मास्क लगाकर ही मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत है, सभी सेंटरों पर शुद्ध पेयजल एवं न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। दिव्यांग मतदाताओं ने व्हील चैयर की पर्याप्त उपलब्धता के लिये राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार प्रकट किया। राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त पर्यवेक्षक मनीषा अरोडा ने भी बौंली, खिरनी सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !