Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तृतीय चरण का मतदान होगा 1 सितम्बर को

तृतीय चरण का मतदान होगा 1 सितम्बर को

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के तीसरे चरण में सवाई माधोपुर, खंडार तथा चौथ का बरवाड़ा में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिये 1 सितम्बर को मतदान होगा। यहॉं 30 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। 30 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे से ही इन क्षेत्रों में सूखा दिवस भी लागू हो जाएगा जो 1 सितम्बर को शाम साढ़े 5 बजे तक लागू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताया कि तृतीय चरण के इस मतदान के लिये नियुक्त मतदान कार्मिक 31 अगस्त, मंगलवार को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय , साहूनगर, सवाई माधोपुर में अन्तिम प्रशिक्षण एवं सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। खंडार में 25, सवाई माधोपुर तथा चौथ का बरवाड़ा में 21-21 पंचायत समिति सीटें हैं। सवाई माधोपुर में 104524, खंडार में 114083 तथा चौथ का बरवाड़ा में 96490 मतदाता हैं। खंडार में 153, सवाई माधोपुर में 144 और चौथ का बरवाड़ा में 138 पोलिंग बूथ पर 1 सितंबर को मतदान होगा।

 

The third phase of polling will be held on September 1 in sawai madhopur

 

रविवार को जॉंचे गये सभी 194 सैम्पल नेगेटिव

रविवार को जिले में जाँचे गए सभी 194 कोरोना सैम्पल नेगेटिव निकले हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले में अब 2 एक्टिव कोरोना केस हैं। ये दोनों होम आइसोलेशन में रह कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। कलेक्टर ने 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 की दोनों डोज लगवाने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सम्बंधी प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में पंचायत राज आम चुनाव के पहले और दूसरे चरण में प्रचार-प्रसार और मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना के कारण कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। ऐसा ही स्व अनुशासन तीसरे चरण में भी दिखाना है। मास्क लगाकर ही मतदान केन्द्र पर आयें तथा कम से कम 2 गज की दूरी की पालना करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !