Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मन्दिर की मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने मन्दिर की मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी अशोक पुत्र गिर्राज को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गत शुक्रवार को कस्बा गंगापुर सिटी के प्रसिद्व मन्दिर उघाडमल बालाजी मन्दिर परिसर मे स्थित शिव पंचायत व चौथ माता मन्दिर व अन्य मन्दिर है। जहां पर कल शाम को समय करीब 5:00 बजे एक व्यक्ति द्वारा वहाँ पर रखे चन्दन तिलक घिसने के सिलबटटे से मन्दिर मे स्थित शिव पंचायत की मूर्तिया व चौथ माता की मूर्तीयों को तोड़कर खण्डित कर दिया गया था। जिससे हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आघात पहूंचा तथा हिन्दू समुदाय ने नाराजगी जाहिर की। घटना के सम्बन्ध में दौलजी भगत व अन्य ग्रामवासियों द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट पर थाना गंगापुर सिटी पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

Police arrested accused who broke the idol of the temple in gangapur city

 

अनुसंधान के दौरान आरोपी अशोक पुत्र गिर्राज निवासी पिपलाई बामनवास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसने पूछताछ पर बताया की में पिपलाई मे दुकान करता हूँ। दुकान मे ज्यादा अच्छा मुनाफा नहीं होने के कारण में उघाडमल बालाजी के मन्दिर मे पूर्व में मन्नते मांगने आया था। बाबजूद मन्नतों के मन माफिक मुनाफा नहीं होने के कारण जानबूझकर वहां पर रखे चन्दन घिसने के सिलबटटे से शिवजी, पार्वती जी, चौथ माता जी की मूति को तोड़ दिया तथा वहां रखी दानपेटी में से रूपये व मुकुट एव छत्र चुराने का प्रयास किया था। घटना घटित होने के बाद घटना के अंजाम के भय से मुलजिम अशोक ने जानबूझकर गुमराह करने हेतु बहकी बहकी बाते कर स्वंय को निर्दोश साबित करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा गंगापुर सिटी व पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीना गंगापुर सिटी के निर्देशन में थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी धनराज मीना पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुलजिम अशोक पुत्र गिर्राज को देवनारायण मन्दिर जयपुर रोड़ से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में धनराज मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, शिवचरण शर्मा उप निरीक्षक, कैलाश चन्द कांस्टेबल एवं ऋषिकेश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !