Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

धारा 144 के उल्लंघन पर आईपीसी और महामारी एक्ट में दर्ज हो सकता है मुकदमा

जिला प्रमुख और प्रधान पदों लिये सोमवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जायेंगे, इसी दिन मतदान होगा। जिले में चुनाव और कोरोना को देखते हुए पहले से ही धारा 144 लगी हुई है। जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने बताया है कि सोमवार को जिला प्रमुख और प्रधान तथा मंगलवार को उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव के दौरान मतदान केन्द्र के आसपास बेवजह खड़े लोगों पर आईपीसी की धारा 188 और महामारी नियंत्रण एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की जा सकती है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि धारा 144 के अन्तर्गत किसी भी प्रकार के जुलूस पर पूर्ण पाबंदी है। किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजन, लाउड स्पीकर पर रोक है। 2 गज दूरी और मास्क के प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का हथियार, लाठी, गंडासा, चाकू पाया गया तो आर्म्स एक्ट व आईपीसी के अन्तर्गत कार्रवाई होगी।

Case can be filed in IPC and Epidemic Act for the Violation of section 144

 

 

जिला मजिस्ट्रेट ने युवाओं से अपील की है कि लोकतांत्रिक अधिकार के अन्तर्गत आपने पंचायत राज चुनावों में मतदान किया है, अब जिला प्रमुख और प्रधान निर्वाचन में जिनका मताधिकार है, वे मत का उपयोग करेंगे, युवा अपने घरों में रहें, बेवजह घर से निकल कर तथा भीड़ का हिस्सा बनकर कोरोना गाइडलाइन और धारा 144 का उल्लंघन न करें। इससे मुकदमेबाजी से उनका कैरियर खराब हो सकता है। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट ने सम्बंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि धारा 144 का पूर्णतया पालन करवाएं तथा उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करें।

यह होगा कार्यक्रम – सोमवार को जिला प्रमुख और प्रधान तथा मंगलवार को उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव होगा। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे तक जमा किये जाएंगे। साढ़े 11 बजे से इनकी संमीक्षा होगी। 1 बजे तक  नाम वापस लिया जा सकेगा। इसके तुरन्त बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। आवश्यक हुआ तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !