Thursday , 23 July 2026
Breaking News

विधायक ने किया किसान सेवा केन्द्र, यात्री प्रतीक्षालय व कुश्ती दंगल का उदघाटन

स्थानीय विधायक दीया कुमारी ने सूरवाल में किसान सेवा केन्द्र सह विलेज नॉलेज सेंटर, यात्री प्रतीक्षालय व कुश्ती दंगल कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक दीया कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान सेवा केन्द्र से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, उनका क्रियान्वयन सहित समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी। विधायक ने किसानों को इसका प्रयोग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Diya Kumari MLA inaugurated Farmers' Service Center, Passenger Waiting Hour and Wrestling Riot
विधायक ने यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि यात्री प्रतीक्षालय से यात्रियों व यहां आने वाले आमजन को आराम करने की सुविधा प्रदान होगी और यह क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग थी जिसे पूरा करना अत्यन्त आवश्यक था, वहीं क्षेत्रवासियों ने इस यात्री प्रतीक्षालय के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
कुश्ती दंगल कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर विधायक दीया कुमारी ने कहा कि कुश्ती दंगल हमारे क्षेत्र का पारम्परिक कार्यक्रम है जिसमें जनता द्वारा एकजूट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत के तहत एक मंच पर आकर कार्यक्रम का आनन्द लिया जाता है वहीं इससे आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बढता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, प्रधान सुरजमल बैरवा,सत्यनारायण धाकड़, सुनीता वर्मा,अनीता जैन, सरपंच धर्मराज मीणा, चन्द्रप्रकाश सुगंधी,अशोक राज मीणा, कुलदीप जैलीया, सिराज अहमद, हंसराज मीणा, मुकन्ती प्रजापत मीरा सैनी, चम्पालाल,अल्का शर्मा, कृष्णा गुप्ता,गायत्री माहेश्वरी,नवनीत जैन, हंसराज मीणा, प्रेमराज मीणा, गिरिजा मीना, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !