Thursday , 23 April 2026
Breaking News

15 अक्टूबर तक जिले के सभी पात्र लोगों को कोविड-19 टीके की पहली डोज अवश्य लगेः कलेक्टर

कलेक्टर ने पूरे जिले में 15 अक्टूबर तक प्रत्येक पात्र को टीके की न्यूनतम पहली डोज लगाने के लिये सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा एवं अन्य अधिकारियों को ग्रामवार, मौहल्लेवार प्लान बनाने तथा लक्ष्य प्राप्ति में अन्य सभी विभागों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

सभी पात्र को टीके की प्रथम डोज लगे, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये जिलेभर में 496 टीमें गठित की गई हैं, 340 वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये हैं। जिले में 67 प्रतिशत लोगों ने पहली और 22.10 प्रतिशत ने दोनों डोज लगवा ली है। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारियों को वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाकर क्रियांवित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में गंगापुर सिटी उपखंड क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण की अच्छी उपलब्धि पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी सम्बंधित अधिकारियों, कार्मिकों और टीकाकरण करवा चुके सभी लोगों की प्रशंषा करते हुये जल्द ही कुछ ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत टीकाकृत करवाने के लिये अधिक से अधिक प्रयास करने का आव्हान किया है।

 

जिला कलेक्टर ने बैठक में बताया कि गंगापुर सिटी उपखंड में 18 साल से अधिक आयु के 76 प्रतिशत लोगों ने पहली और 51 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। पहली डोज का टीकाकरण शत प्रतिशत तक ले जाने के लिये उन्होंने एसडीएम, सीएमएचओ और ब्लॉक सीएमएचओ को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

 

By October 15 all the eligible people of the district must get the first dose of Covid 19 vaccine Collector

कलेक्टर ने खंडीम सीएचसी से जुड़े सभी गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण पर भी प्रसन्नता जाहिर की। कलेक्टर ने बताया कि बुधवार देर रात या गुरूवार सुबह तक जिले को 1 लाख टीकों की खेप मिलेगी।

प्रत्येक संस्थान के नोटिस बोर्ड पर टीकाकरण की जानकारी हो चस्पा:-

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, कोई भी शैक्षणिक, व्यापारिक, वाणिज्यिक या अन्य प्रकार का संस्थान हो, उसके बाहर नोटिस बोर्ड पर दर्शाया जाये कि यहां कितने कार्मिक हैं तथा इनमें से कितनों ने कोविड-19 टीके की पहली और कितनों ने दोनों डोज ले ली है।

 

जिन्होंने पहली डोज नहीं ली है, उन्हें किसी भी हालत में इन संस्थानों में कार्य करना अनुमत नहीं है। ऐसे संस्थानों को सील किया जाये। एसडीएम स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करे। कलेक्टर ने सभी बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर रैंडमली जॉंच करने के निर्देश भी सीएमएचओ एवं एसडीएम को दिए।

 

18 साल से अधिक आयु के किसी व्यक्ति को पहली डोज नहीं लगी है तो उसका आरटी-पीसीआर सैंपल लें तथा उसे नजदीकी टीका केन्द्र पर टीका लगवाने के लिये समझाइश करें।

 

बैठक में एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना एवं उपखंड अधिकारियों ने जिले में टीकाकरण की उपलब्धि बढाने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !