Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भोपाल-अजमेर-भोपाल के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रीट परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने भोपाल अजमेर भोपाल के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन भोपाल से 26 सितम्बर को तथा अजमेर से 27 सितम्बर को 1-1 ट्रिप चलाई जाएगी। इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में मेल एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी का किराया लगेगा।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 09824 भोपाल से अजमेर 26 सितम्बर को भोपाल से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करके, बीना से 2:35 बजे, अशोकनगर से 4:02 बजे, गुना से 4:40 बजे, रूठियाई से शाम 5:10 बजे, छबड़ा गुगोर से 6:10 बजे, अटरू से 6:40 बजे, बारां से 7:02 बजे प्रस्थान करके, कोटा में रात्रि 8:00 बजे आकर, 8:30 बजे कोटा से प्रस्थान करके, बूंदी से 9:17 बजे, मांडलगढ़ से रात्रि 10:30 बजे, चंदेरिया से 11:55 बजे, भीलवाड़ा से मध्यरात्रि में 00:45 बजे प्रस्थान करके अजमेर मध्यरात्रि में 3:15 बजे पहुंचेगी।

Exam special train will run between Bhopal-Ajmer-Bhopal

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09823 अजमेर से भोपाल दिनांक 27 सितम्बर को अजमेर से प्रातः 5:55 बजे प्रस्थान करके, भीलवाड़ा से 8 बजे, चंदेरिया से 9:55 बजे, मांडलगढ़ से 10:34 बजे, बूंदी से 11:32 बजे प्रस्थान करके, कोटा में 12:45 बजे आकर दोपहर 1:05 बजे कोटा से प्रस्थान करके बारां से 2:02 बजे, अटरू से 2:27 बजे, छबड़ा गुगोर से दोपहर 3:05 बजे, रुठियाई से 4:05 बजे, गुना से 4:35 बजे अशोकनगर से 5:12 बजे, बीना से 6:35 बजे प्रस्थान करके भोपाल रात्रि 9:30 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 15 कोच के अलावा शयनयान श्रेणी के 5 कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !