Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अबरार ने की पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों से मिलकर पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। इस दौरान उनके साथ पार्टी पदाधिकारी व शहर स्थित कई वार्डवासी मौजूद थे। अबरार की मांग पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ने उन्हें पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त कराने का भरोसा दिलाते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया।

demands restoration of drinking water system Problem WaterIsLife Watercrisis MJSA Rajasthan Vasundhara Raje
इससे पूर्व गत दिवस शहर स्थित कई वार्डो के लोग पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर अबरार से मिले थे। वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए अबरार ने शहर स्थित वार्ड नंबर 24, 29, 30, 31 व 33 का दौरा किया था। इस दौरान वार्डवासियों ने अबरार को बताया कि मिर्जा मोहल्ले में काफी समय से बोरिंग में मोटर फंसी हुई है। वहीं अंसारी मोहल्ले में लगी सरकारी बोरिंग में पहले17 एचपी की मोटर लगी हुई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने 17 एचपी की मोटर को निकलवाकर उसके स्थान पर 10 एचपी की मोटर डाल दी, जिससे कम क्षमता होने के कारण टंकी में पानी नहीं भर पाने से उन्हें पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 33 के पार्षद विमल महावर ने बताया कि वार्ड में पानी की पाइप लाइन बिछी हुई है, लेकिन बोरिंग से लाइन का मिलान नहीं होने से वार्डवासी पेयजल की समस्या से परेशान है।
वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए अबरार पार्टी पदाधिकारियों व वार्डवासियों के साथ कलेक्टर के.सी. वर्मा व जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले। इस दौरान अबरार ने मिर्जा मोहल्ले में नई ट्यूबवेल लगवाने, बोरिंग में फंसी मोटर को निकलवाने, अंसारी मोहल्ले में स्थित बोरिंग में अधिक क्षमता वाली मोटर डलवाने, 72 सीढी स्कूल के आसपास पेयजल सप्लाई दुरूस्त करवाने, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हैंडपंप में नए पाइप डलवाने, भाडोती में खराब हैंडपंपों को ठीक करवाने की मांगे रखी।
इस पर अधीक्षक अभियंता ने उन्हें शीघ्र ही सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अबरार के साथ ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष देवपाल मीणा, कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा, रामजीलाल जोशी, राधेश्याम शर्मा, रमेश पंसारी, ओमप्रकाश सेन, एजाजुदीन, सिकंदर खान सहित शहर स्थित कई वार्ड के लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !