सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही रेलवे ट्रेक को पार कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। ऐसे में इन्हें ना कोई रोकने वाला होता है और ना ही कोई टोकने वाला।
कई बार रेलवे ट्रेक को पार करते समय कुछ लोगों की गाड़ियां दोनों पटरियों के बीच फंस जाती है। ऐसे में अगर कोई एक्सप्रेस ट्रेन आ जाए तो एक बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पहले भी रेलवे स्टेशन पर कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। लेकिन उन हादसों के बावजूद भी ना ही रेलवे प्रशासन सतर्क हुआ है और ना ही जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे काॅलोनी में रहने वाले कुछ लोग थोड़े से समय की बचत की वजह से अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रेक को इस तरह पार करते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
