Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तारः-

 

मदन लाल हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने सोनु पुत्र प्रहलाद निवासी जीनापुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार दौलत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना मलारना डूंगर ने भगवान सिहं पुत्र मुकेश, नरसी पुत्र महेश मीना निवासीयान बिच्छीदोना को व इसी प्रकार लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर ने जुबेर पुत्र आजम, सैफ अली पुत्र शौकत अली निवासीयान सूरवाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार बलवीर सिंह हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने घनश्याम पुत्र रामकुंवर निवासी हलोन्दा रवांजना डूँगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बच्चू सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बौंली ने प्यारसिंह पुत्र ग्यारसिंह निवासी कुशलपुरा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

शराब पीकर वाहन चलाते 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

टीनू सोगरवाल उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा ने विनोद पुत्र प्रहलाद निवासी थली थाना चाकसू जिला जयपुर शहर को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

police arrested twelve accused from sawai madhopur

 

दर्ज मुकदमात के 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

उदय चन्द उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने शेख मोहम्मद पुत्र नबी मोहम्मद निवासी सी 24 आईशा पार्क बारकोशिया रोड़ नडीयाद पुलिस थाना नडीयाद जिला खेड़ा गुजरात को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मानटाउन पर मुकदमा नंबर 307/2020 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 120बी ता.हि. में दर्ज किया गया था।

 

 

इसी प्रकार योगेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने मनोज उर्फ टंगा पुत्र धर्मीलाल निवासी शेखपुर थाना सपोटरा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना वजीरपुर पर मुकदमा नंबर 149/2021 धारा 323, 365, 327, 143 ता.हि. में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार प्रकाश चन्द हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने नेहरू पुत्र लोहडेराम निवासी मीना बडौदा थाना वजीरपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना वजीरपुर पर मुकदमा नंबर 117/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

 

इसी प्रकार कमलेश सहायक उपनिरीक्षक थाना मलारना डूंगर ने खैमसिंह पुत्र श्री रामजीलाल निवासी बाडौलास हाल निवासी महावीर नगर सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर मुकदमा नंबर 184/2021 धारा 143, 365, 342, 323, 506, 386 ता.हि. में दर्ज किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !