Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने संस्कृत स्कूल साहूनगर का किया औचक निरीक्षण

स्कूल में एसओपी की पालना, सफाई व्यवस्था एवं अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज मंगलवार को सुबह साहूनगर के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव होने तथा अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को दो सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर ने विद्यालय में स्टाफ एवं बालकों द्वारा कोरोना गाइड लाइन तथा एसओपी की पालना की जांच की और शिक्षकों को एसओपी की कढाई से पालना करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा-कक्ष में जाकर बालकों से संवाद किया तथा बालकों से विद्यालय खुलने के बाद के अनुभव जाने। शिक्षकों द्वारा करवाए जा रहे अध्यापन के संबंध में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर फीडबेक लिया।

 

District Collector rajendra kishan did surprise inspection of Sanskrit School Sahunagar

 

कलेक्टर ने जांची खाद्यान की गुणवत्ता:-

 

कलेक्टर ने विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिड डे मील कक्ष का निरीक्षण किया। यहां स्टोर में रखे गेहूं और चावल आदि खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही विद्यार्थियों को दिए जाने वाले खाद्यान्न के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने पुस्तकालय कक्ष में समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी प्रधानाचार्य को दिए।

 

 

कलेक्टर ने विद्यालय के बालकों से सवाल जवाब कर शिक्षण गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को दो सप्ताह में विद्यालय परिसर की सफाई एवं सौंदर्यीकरण करवाने, परिसर में पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने, अनुपयोगी सामग्री व कबाड़ का निस्तारण करे इससे रूके कमरे को खाली कर शिक्षण में उपयोग लेने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा भवन के पट्टे संबंधी परेशानी से अवगत कराने पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया।

 

 

कलेक्टर से संवाद कर विद्यालय के बालक भी खुश नजर आए। कलेक्टर ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका भी चेक की। मौके पर कार्यरत सभी 13 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भरतपुर के संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर बात कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरस्त करवाने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !