Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने प्रशासन शहरों के संग शिविर का किया निरीक्षण

अधिकारियों से कहा आमजन के कार्य तत्परता के साथ मौके पर ही करें निस्तारित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में चल रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिविर में लगी स्टॉल्स पर जाकर संबंधित अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार शिविरों में लोगों के कार्य तत्परता के साथ सुगमता से किए जाएं। उन्होेनें कहा कि शिविरों में लोगों को रिलीफ दें, यथासंभव प्राप्त समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर ही निस्तारण करें।

 

 

शिविर में कलेक्टर को परिवादी राजेश गुप्ता दुकान के प्लाट का कंवर्जन करने, जमील अहमद द्वारा भवन निर्माण इजाजत, आशीष गुप्ता ने पट्टा देने संबंधी कार्य में आ रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित प्रभारी से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि लोगों के कार्य सहजता एवं सुगमता से करें। कार्य होने योग्य है तो तुरंत करे। कोई तकनीकि खामी है तो दूर करवाएं। फिर भी नहीं हो सकता है तो परिवादी को संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट करें।

 

Collector Prashasan cities Ke Sang Abhiyan inspected the camp

 

उन्होंने निर्देश दिए कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि लोगों को कार्य के लिए यहां वहां भटकना पडें। शिविर में दीनदयाल द्वारा अतिक्रमण हटवाने के प्रार्थना पत्र पर कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य मिशन मोड़ में करवाएं। कलेक्टर ने शिविर में रोड़ लाइट की शिकायतें और पानी संबंधी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में भी संबंधित अधिकारी से जानकारी ली।

 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यवाहक आयुक्त एवं एसडीएम कपिल शर्मा को निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करें, जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी से सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना, पालनहार तथा अन्य योजनाओं में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !