Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रशासन गांव के संग अभियान में कलेक्टर ने शिवाड़ कैम्प में 22 पट्टे किये वितरित 

प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत आज बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में सवाई माधोपुर के फलौदी, चौथ का बरवाड़ा के शिवाड़, मलारना डूंगर के मकसूदनपुरा, वजीरपुर के मेडी, बामनवास के भांवरा एवं खण्डार के बालेर में तथा शहरी क्षेत्र में गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 3 एवं 4 तथा बामनवास में वार्ड नम्बर 12 व 13 के लिये कैम्प लगे जिसमें हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ, पट्टे वितरित किये गये, भूमि आवंटन किया व विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर ऑनलाइन आवेदन करवाये गये।

 

 

इसी प्रकार फलौदी शिविर में 105 पट्टों का वितरण जिला परिषद के सीईओ द्वारा किया गया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शिवाड कैम्प का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने 22 पट्टे, 42 मनरेगा जॉब कार्ड, 8 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये। 5 सामाजिक सुरक्षा पेंशन मौके पर स्वीकृत करवाई और पालनहार में 2 परिवारों को सहायता स्वीकृत करवाई। बिजली कनेक्शन की 8 पत्रावलियों में डिमांड नोटिस जमा करवाने पर बिजली कनेक्शन किए गए। ग्रामीणों की शिकायत पर 2 खराब पडे हैंडपम्पों की मौके पर मरम्मत करवाई।

 

In the Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan, the collector distributed 22 pattas to Shivad Camp

 

उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी 22 विभागों की स्टाल का निरीक्षण कर वहां उपस्थित ग्रामीणों से फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग के शिविर प्रभारी से फीडबैक लिया कि किस-किस योजना में कितने नये आवेदन आये, इनमें से कितने ऑनलाइन कर दिये गये हैं, पहले आवेदन कर चुके कितने लोगों ने अब तक योजना लाभ शुरू नहीं होने की शिकायत की है।

 

 

 

इनमें से कितने प्रकरणों का निस्तारण किया, शेष में कितने समय में निस्तारण कर देंगे। कलेक्टर ने 30 साल से अधिक आयु के सभी ग्रामीणों से शिविर में बीपी और शुगर की जांच करवाने की अपील की। कलेक्टर ने लोगों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन करवाने की भी अपील की।

 

 

 

कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित किसानों को समझाया कि रबी में डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट एवं एनपीके खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। सीएम सेल्फी प्वाइंट पर बडी संख्या में लाभार्थियों और अन्य लोगों ने सेल्फी ली तथा सुजस, जन घोषणा पत्र, फ्लैगशिप योजनाओं के पैम्फलेट प्राप्त किये। शिविर में एसडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !