शहर सवाई माधोपुर में रोहित धनोरिया नामक युवक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने की वजह से गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
घायल युवक रोहित के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित अपने भतीजों को स्कूल लेने जा रहा था, तभी गली में से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर की वजह से वह गंभीर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रोहित के सर, नाक, हाथ एवं पैर में चोट आई है। फिलहाल अभी घायल रोहित का सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
