Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अर्चना ने दिलवाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

महिला उद्यमियों, मेधावी छात्राओं एवं पत्रकारों को किया सम्मानित

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मनाए जा रहे स्वदेशी पखवाड़े के अंतर्गत आज शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पिपलाई, बामनवास में स्वदेशी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत कार्य प्रमुख अर्चना मीना ने उपस्थित ग्रामवासियों के समक्ष स्वदेशी का महत्व समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाने एवं लोकल मार्केट को प्रमोट करने को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प दिलवाया।

 

अर्चना मीना ने अपने संबोधन में कहा कि पांच “भ” भाषा, भूषा, भवन, भोजन एवं भजन को जीवन मे सम्मिलित कर के हम राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा और सम्मान को नई पहचान प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा से हमारा स्वाभिमान जुड़ा हुआ है।

 

Women entrepreneurs honored by Archana Meena in Bamanwas Sawai Madhopur

 

 

सम्मेलन के दौरान पिपलाई की पांच महिला उद्यमियों एवं दसवीं तथा बारहवीं की ग्यारह मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही स्थानीय पत्रकारों का भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख राधेश्याम, जिला महिला कार्य प्रमुख रीना जोशी, जिला सह महिला कार्य प्रमुख डॉक्टर निधि व्यास, पिपलाई सरपंच अनबो गुर्जर, विद्यालय व्यवस्थापक शिवराम सोनी, प्राचार्य मोहनलाल सैनी सहित अन्य कई समाजसेवी, विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !